फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Seven people in the district and found Corona positive

जिले में सात लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Seven people in the district and found Corona positive
जनपद में सात लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शामिल एक कर्मचारी स्टेजिंग एरिया में ड्यूटी पर तैनत था। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 हो गई है, जिसमें 8 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के पांचवें चरण में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बीच जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि क्वारंटीन में रह रहे छह लोगों समेत सात की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन दिन पूर्व इन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया बृहस्पतिवार को 11 और लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजे गए हैं। जिले से अभी तक कुल 845 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 678 निगेटिव आए हैं। जबकि 134 सैंपल की अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed