फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Self-employment information given to women's groups

महिला समूहों को दी स्वरोजगार की जानकारी

Fri, 22 Oct 2021 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Self-employment information given to women's groups
खादी व ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जाखधार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मौके पर केदारघाटी में काम कर रहे महिला समूह व उद्यमी काश्तकारों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें स्वरोजगार के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए आयोग के निदेशक रामनारायण ने ग्राम्य विकास की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारघाटी में शिवालय, मठ-मंदिर हैं, जिनमें अगरबत्ती, प्रसाद तैयार करने के साथ फूलों की सप्लाई कर क्षेत्र के कई परिवार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आयोग के जिला समन्वयक देवेंद्र दत्त जमलोकी ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जिला उद्योग विभाग के गजेंद्र सिंह, मुख्य प्रशिक्षक व आयोजक लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, महेंद्र, सुभाष रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed