फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Selection process for the 'Emerging Player' category begins.

Rudraprayag News: उदीयमान खिलाड़ी के तहत चयन प्रक्रिया शुरू

Thu, 23 Jul 2026 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 23 Jul 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Selection process for the 'Emerging Player' category begins.
फाेटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में क्षेत्र के विद्यालयों के आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा चयन शिविर आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के लिए 30 मीटर फ्लाइंग रन, 600 मीटर दौड़, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, एक किलोग्राम मेडिसिन बॉल थ्रो जैसे मानक परीक्षण कराए गए। इन परीक्षणों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का उद्देश्य कम उम्र में ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, खेल प्रशिक्षक आलोक नेगी, दीपक रावत, अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed