{"_id":"6a57865234fd35314f07ab3b","slug":"selection-of-sports-talents-from-22nd-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119689-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: खेल प्रतिभाओं के चयन 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: खेल प्रतिभाओं के चयन 22 से
Wed, 15 Jul 2026 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत जिले में खेल प्रतिभाओं के चयन के लिए जुलाई और अगस्त में न्याय पंचायत से लेकर जनपद स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं 22 से 25 जुलाई, विकासखंड एवं नगर पालिका स्तर पर 27 से 30 जुलाई तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से दो अगस्त तक होंगी। चयनित खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की विकासखंड व नगर पालिका स्तर पर छह से नौ अगस्त और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 अगस्त तक होंगी। चयनित खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। संवाद