{"_id":"6985ea95c1cb93c0ec0f1bcd","slug":"secretary-in-charge-inspected-the-parking-lot-under-construction-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-116751-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रभारी सचिव ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रभारी सचिव ने किया निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण
Fri, 06 Feb 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में ट्रैफिक और जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए पुनाड़ गदेरे के ऊपर बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके लिए शासन से 7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें से 2.84 करोड़ की धनराशि जारी भी की जा चुकी है। इस निर्माण कार्य का जिम्मा सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग को सौंपा गया है।
शुक्रवार को जिला भ्रमण पर पहुंचे जिला प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार ने निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए। प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार ने कहा कि पार्किंग निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा। मौके पर अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग प्रणव पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद