{"_id":"6a902ac78f63b7a65203d884","slug":"school-kitchens-will-be-inspected-daily-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120505-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: स्कूलों के रसोई की रोजाना होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: स्कूलों के रसोई की रोजाना होगी जांच
Thu, 27 Aug 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम पोषण योजना में लापरवाही पर शिक्षा विभाग ने बरती सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पीएम पोषण के नोडल अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को किचन कम स्टोर की प्रतिदिन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी से कई बार घटनाएं हो जाती हैं। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए विद्यालय स्तर पर नियमित निगरानी जरूरी है।
निर्देशों के अनुसार विद्यालय स्तरीय प्रभारी, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक किचन कम स्टोर की रोजाना देखरेख करेंगे। भोजन माताओं को भी स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बरसात को देखते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खंड स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान पीएम पोषण के मानकों के साथ स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच अनिवार्य रूप से करने को कहा। डीईओ ने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले पके भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और नियमितता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भोजन माता समेत संबंधित विद्यालय प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी तय की गई है।