{"_id":"5e29f0238ebc3e4b0d6bd990","slug":"sbs-women-team-wins-in-sepak-takra-rudrapur-news-hld3707572157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेपक टाकरा में एसबीएस महिला की टीम पहुंची फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेपक टाकरा में एसबीएस महिला की टीम पहुंची फाइनल में
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में सेपक टाकरा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिला खिलाड़ी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कुमाऊं विवि की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा प्रतियोगिता में सरदार भगत सिंह पीजी कालेज की महिला वर्ग की टीम ने रानीखेत को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को स्टेडियम में महिला-पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि सेमीफाइनल मैच में पुरुष वर्ग में डीएसबी कॉलेज ने 2-0 से रामनगर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में रुद्रपुर की टीम ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। महिला वर्ग में पहले सेमीफाइनल मैच में रुद्रपुर ने रानीखेत को 2-0 से, पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
इधर, क्वाइट इवेंट में महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रानीखेत ने अल्मोड़ा को हराया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ को शिकस्त दी, जबकि पुरुष वर्ग में रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ की टीम को हराया, दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल ने रामनगर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कहा कि शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन विधायक राजकुमार ठुकराल करेंगे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह टाकुली, राजेंद्र भाकुनी, भूपेश दुम्का, डॉ. मनीषा तिवारी, कैलाश कोठारी, डॉ. रुचि शाह, राजेश कुमार, लियाकत अली, नवनीत राव, राजेंद्र कुमार आदि थे।