{"_id":"02dbc1ea37dd176e001c153f47c71536","slug":"save-district-drum-festival-in-guptkashi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्तकाशी में जिला स्तरीय ढोल बचाओ महोत्सव आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्तकाशी में जिला स्तरीय ढोल बचाओ महोत्सव आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो गुप्तकाशी।
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में महोत्सव का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत ने किया।
उन्होंने कहा कि आज पहाड़ की संस्कृृति आधुनिकता के कारण विलुप्ति की ओर जा रही है। पहाड़ी संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए सोसाइटी फॉर होली हिमालया का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से संस्कृति के संवाहकों को प्रोत्साहन मिलता है। ढोल वादकों के लिए पेंशन योजना के संबंध में सरकार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम संयोजक संस्था की चेयरपर्सन सुश्री लता ने कहा कि लुप्त हो रही संस्कृति को बचाने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने सरकार से वादकों को उचित पेंशन देने की मांग की, ताकि वे अपने परिवार का लालन-पालन सही तरीके से कर सके।
इस मौके पर निर्मला गैरोला, पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रशेखर गैरोला, कृष्णानंद नौटियाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में व्यापार संघ अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, मनोज सेमवाल, आनंदमणि सेमवाल, राकेश असवाल, संगीता नेगी, रघुवीर सिंह असवाल, मुकेश अंथवाल, चार धाम मानव सेवा संस्थान के शनि महाराज, प्रदीप सिंह असवाल, फागुन लाल, महेश लाल, चैतू लाल, गुंदरु लाल आदि उपस्थित थे।