फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sarvodayi ideologue Narendra Jamaloki needs help

सर्वोदयी विचारक नरेंद्र जमलोकी को मदद की दरकार

Sun, 18 Oct 2020 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Sarvodayi ideologue Narendra Jamaloki needs help
सर्वोदयी विचारक नरेंद्र जमलोकी। - फोटो : RUDRAPRYAG
वयोवृद्ध सर्वोदयी विचारक पत्रकार नरेंद्र जमलोकी को स्वास्थ्य सुविधा व आर्थिक मदद की दरकार है। जमलोकी ने अपने जीवन में केदारघाटी समेत क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों के लिए निरंतर संघर्ष किया, लेकिन अब वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुके हैं। बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन द्वारा उनकी सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

फाटा कस्बे में अपने भतीजे विजय जमलोकी के साथ रह रहे 90 वर्षीय नरेंद्र जमलोकी ने 1958 में सर्वोदय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद वे खादी के प्रचार में जुट गए थे। उन्होंने अपना जीवन सांस्कृतिक व सामाजिक सुधारों के लिए समर्पित कर दिया। साथ ही क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में भी सामाजिक व सांस्कृतिक सुधारों को लेकर लेख भी लिखे। वे, केदारघाटी के पहले पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, रमेश उत्तराखंडी ने प्रदेश सरकार से वयोवृद्ध सर्वोदयी विचारक व पत्रकार जमलोकी को स्वास्थ्य सुविधा व आर्थिक मदद देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed