फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudrashtadhyayi recital organized in Kedarnath

केदारनाथ में रुद्राष्टाध्यायी पाठ का आयोजन

Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Rudrashtadhyayi recital organized in Kedarnath
श्रीकेदार 360 ट्रस्ट द्वारा केदारनाथ धाम में क्षेत्र, राज्य व देश की सुख-समृद्धि के लिए रुद्राष्टाध्यायी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यज्ञ में आहुतियां गई। मंदिर परिसर में तीर्थपुरोहित समाज के आचार्यगणों द्वारा वेद-मंत्रोच्चारण के साथ भगवान आशुतोष का आह्वान करते हुए पाठ किया जा रहा है। रुद्राष्टाध्यायाी यजुर्वेद का अंग है और वेद शिव का अंश हैं। दस अध्याय वाले रुद्राष्टाध्यायी में कुल 213 श्लोक हैं। इसमें प्रत्येक अध्याय का अपना विशेष महत्व है। मंदिर परिसर में आचार्य नवीन शुक्ला, तेज प्रकाश त्रिवेदी, पंकज शुक्ला, अनित शुक्ला और रमाकांत द्वारा रुद्राष्टाध्यायी पाठ का परायण किया जा रहा है। श्रीकेदार 360 ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता अरुण प्रकाश वाजपेई व आनंद शुक्ला, अध्यक्ष रवींद्र पोस्ती, कोषाध्यक्ष सुशील शुक्ला ने बताया कि यात्राकाल प्रतिवर्ष केदारनाथ में यह धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा स्थगित होने के चलते अनुष्ठान में प्रतिदिन देश में कोरोना से मुक्ति के साथ क्षेत्र, उत्तराखंड और देश की सुख-समुद्धि की कामना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed