फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: 15.7 mm rain brought life to farming, still 60 mm needed

रुद्रप्रयाग : 15.7 मिमी हुई बारिश से खेती को मिली संजीवनी, अब भी 60 मिमी की दरकार

Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rudraprayag: 15.7 mm rain brought life to farming, still 60 mm needed
रुद्रप्रयाग : 15.7 मिमी हुई बारिश से खेती को मिली संजीवनी, अब भी 60 मिमी की दरकार
विज्ञापन



रुद्रप्रयाग। जनपद में एक जनवरी से एक फरवरी तक सामान्य से 73 फीसदी बारिश कम हुई है। भले ही बीते दो दिनों में जिले में 15.7 मिमी बादल बरसे हैं, जिससे रवि की फसलों को संजीवनी मिली है। लेकिन खेतों में आद्रता कम होने से इस बारिश का लाभ सीमित समय तक ही मिल पाएगा। अब भी रबी की फसलों के लिए 60 मिमी बारिश की जरूरत है, जो अगले 20-25 दिनों में जरूरी है।

बीते वर्ष बरसात का मौसम खत्म होने के बाद 15 सितंबर से 31 दिसंबर तक जिले में दो, तीन बार हल्की बारिश हुई, जो लगभग 5 मिमी थी। इसके बाद 31 जनवरी व एक फरवरी को ही बादल बरसे हैं, जिससे सूखी जमीन की अच्छी नमी मिली है। इस बारिश से सूखे के कगार पर पहुंच रही रबी की फसलों को नया जीवन मिला है। लेकिन अभी और अच्छी बारिश की जरूरत है। अगले 20-25 दिनों में दो-तीन चरणों में 15 से 20 मिमी बारिश होने पर फसलों को हुई क्षति की भरपाई हो जाएगी। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में बीते दो दिनों में 15.7 फीसदी बारिश हुई है। जबकि 59 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी। जिले में अब भी सामान्य से 73 फीसदी कम बारिश हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की जरूरत है। काश्तकार लीलानंद थपलियाल, कपिल शर्मा, बलवीर सिंह राणा ने बताया कि बीते दो दिन अच्छी बारिश हुई है, जिससे खेतों को नमी मिली है। लेकिन इसी तरह दो, तीन बारिश और होने पर फसलों का उत्पादन अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन




सबसे कम नैनीताल में हुई बारिश



रुदप्रयाग। बीते 31 जनवरी व 1 फरवरी को बदले मौसम के मिजाज के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में कहीं बादल खूब बरसे तो कहीं सिर्फ हल्की बारिश हो पाई। नैनीताल में सबसे कम 1.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 93 फीसदी कम है। जबकि पिथौरागढ़ में 2.2 मिमी (सामान्य से 96 फीसदी कम) व पौड़ी गढ़वाल में 3.6 मिमी (सामान्य से 91 फीसदी कम) बारिश हुई है। यहां क्रमश: सामान्य से 96 व 91 फीसदी कम बारिश हुई है। इसके अलावा उद्यमसिंह नगर में 7.8 मिमी, हरिद्वार में 8.0 मिमी, टिहरी गढ़वाल में 10.6 मिमी, उत्तरकाशी में 14.7 मिमी और रुद्रप्रयाग जिले में 15.7 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है --



पूरे सीजन में बीते दो दिन अच्छी बारिश हुई है। इस बारिश से जमीन को अच्छी नमी मिल गई है, जिससे रबी की फसलों को लाभ होगा। लेकिन अभी फसल उत्पादन में वृद्धि को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि, अब भी सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की जरूरत है।

-- लोकेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed