फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: 132 personnel put on duty

रुद्रप्रयाग : 132 कर्मियों की लगाई ड्यूटी

Fri, 24 Jan 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 24 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag: 132 personnel put on duty
रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनाव के तहत शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक व विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए कुल 26 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर और तीन काउंटिंग असिस्टेंट तैनात किए गए हैं। मतगणना के पूरा करने के लिए कुल 132 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका रुद्रप्रयाग और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 7-7 टेबल लगाई गई हैं। वहीं, नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ और गुप्तकाशी के लिए 4-4 टेबल लगाई गई हैं। नगर पालिका रुद्रप्रयाग की मतगणना पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में होगी।
विज्ञापन


वहीं, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि व नगर पंचायत तिलवाड़ा की मतगणना ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि और नगर पंचायत ऊखीमठ व नगर पंचायत गुप्तकाशी की मतगणना ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में होगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में मतगणना में तैनात कार्मिकों का तृतीय चरण का रेंडमाइजेशन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीडीओ डा. गणेश सिंह खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, सीईओ प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed