{"_id":"677d32bb5294e8d9b4017984","slug":"rock-fall-barrier-work-started-to-stop-stones-falling-from-the-hill-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110451-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पहाड़ी से गिरते पत्थरों को रोकने के लिए रॉक फॉल बैरियर का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पहाड़ी से गिरते पत्थरों को रोकने के लिए रॉक फॉल बैरियर का काम शुरू
Tue, 07 Jan 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 07 Jan 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में संगम सुंरग का किया जा रहा ट्रीटमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। संगम बाजार स्थित पुरानी सुरंग के दोनों छोर पर पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए रॉक फॉल बैरियर का काम शुरू हो गया है। करीब एक माह तक चलने वाले इस कार्य से सुरंग को सुरक्षित किया जाएगा और पहाड़ियों को लोहे के जाल से बांधा जाएगा, जिससे पहाड़ी से तीव्र गति से आने वाले पत्थरों को रोका जा सके। एनएच की ओर से एक माह तक चलने वाले इस कार्य के कारण सुरंग से एक माह तक वाहनों का संचालन बंद किया गया है। ऐसे में लोगों को पांच किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है।
चारधाम यात्रा के दौरान बदरी-केदार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं व आम जनता को राहत देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड पर संगम स्थित संगम स्थित 60 मीटर सुरंग की पहाड़ी पर रॉक फॉल बैरियर का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में सुरंग पर लगे पुराने सीमेंट के ब्लॉकों को निकाल कर उसकी स्थायी मरम्मत की जाएगी। दूसरे चरण में सोमवार से सुरंग के दोनों को पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए रोक फॉल बैरियर जैसे सुरक्षात्मक कार्य शुरू किए गए हैं। सुरंग बंद रहने से नैल, जागतोली, माई की मंडी, जवाड़ी सहित भरदार पट्टी की जनता पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। एनएच की अधिशासी अभियंता प्रेरणा जगुड़ी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरंग के दोनों ओर रॉक फॉल बैरियर का कार्य किया जा रहा है।