फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Road repair damaged water line

सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं

Wed, 20 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Wed, 20 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही और जल संस्थान की उदासीनता ग्राम पंचायत गहड़ के लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन


 सड़क निर्माण से टूटी पेयजल योजना की वर्ष नवंबर  2014 से अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है।

इससे गांव के 80 से अधिक परिवार डेढ़ किमी दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटाने को मजबूर हैं। ऊपर से स्रोत पर भी पानी कम होने से  मुश्किलें और बढ़ी हुई हैं।

ग्राम प्रधान ने शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत कर सप्लाई बहाल नहीे करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वर्ष 2014 अक्तूबर-नवंबर में खांकरा-खेड़ाखाल मोटर मार्ग पर लोनिवि ने पांच किमी नौखू-दानकोट हल्का वाहन मार्ग का निर्माण शुरू किया।

सड़क के मलबे से कालोगाड़-गहड पेयजल योजना के 16 पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने प्लास्टिक के पाइपों से वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बन पाई। दूसरी तरफ जलंस्थान ने एक बार भी टूटी पेयजल योजना की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


 इससे गहड, खाल्यू के 80 से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्राम प्रधान जीवन प्रकाश का कहना है कि दोनों विभागों को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 15 दिन में पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने पर जलसंस्थान कार्यालय पर  प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

इधर, जलसंस्थान के जेई रेवत सिंह रावत ने बताया कि लोनिवि द्वारा मार्ग का निर्माण पूरा करने के बाद ही पेयजल लाइन की मरम्मत की जाएगी। मौके पर नए पाइप पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed