फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   road close in madmeshwar dham.

रुद्रप्रयाग में फटा बादल, मद्महेश्वर धाम का रास्ता हुआ बंद

Sat, 21 May 2016 09:17 PM IST
Updated Sat, 21 May 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत बर्सू के जयमंडी गांव के निकट शनिवार को गदेरे में बादल फटने से बरसाती पानी के सैलाब से गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई। पेयजल लाइन भी बह गई। रास्ता भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि शुक्रवार देर शाम हुई अतिवृष्टि से अगस्त्यमुनि के मदोला, जखोली के नरगिड़ा और ऊखीमठ के गौंडार गांव में भी पैदल रास्ते, नहर, पेयजल लाइन और खेतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से मद्महेश्वर धाम जाने वाला पैदल मार्ग बणतोली में चट्टान ढहने से अवरुद्ध हो गया है। शनिवार शाम चार बजे मूसलाधार बारिश के साथ बादलों की तेज गर्जना हुई। कुछ ही देर में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट गदेरे में आए उफान से जयमंडी सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली पैदल पुलिया बह गई। साथ ही  राजमार्ग का सौ मीटर क्षेत्र भी व्यापक रूप से प्रभावित हो गया। इस स्थिति में दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


यह देखकर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों तरफ यातायात को नियंत्रित करने के लिए घोलतीर और गुलाबराय में वाहनों को खड़ा करने के निर्देश दिए। करीब दो घंटे की  मशक्कत के बाद सड़क में पसरे मलबे को हटाकर यातायात बहाल किया गया। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले भी अतिवृष्टि से जयमंडी तोक को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ धनपुर पट्टी के पीड़ा गांव में ओलावृष्टि से ग्रामीणों की फल, सब्जी और खेती को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उधर, जखोली ब्लाक के जैली, कंडाई आदि गांवों में तेज बारिश से कई घरों में मलबा घुस गया। यहां तिलवाड़ा-मयाली, सूर्याप्रयाग-मुसढुंग सहित पांच संपर्क मार्ग जगह-जगह पर अवरुद्ध हो गए हैं।

उधर, शुक्रवार देर शाम को अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत मदोला में बादल फटने से गांव की दो पेयजल लाइन और सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई। रात होने से ग्रामीण मौके पर नहीं जा सके। शनिवार सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों तरफ भारी बोल्डर और मलबा बिखरा पड़ा था। ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना से गांव से करीब पांच सौ दूर गदरे के ऊपरी तरफ बादल फटने से हुई है।

उधर, ऊखीमठ ब्लाक के दूरस्थ गौंडार गांव सहित मद्महेश्वर घाटी में मूसलाधार बारिश से धाम जाने वाला पैदल मार्ग बणतोली में चट्टान ढहने से अवरुद्ध हो गया है। गौंडार गांव की पेयजल लाइन को क्षति पहुंचने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है।


उधर, जखोली ब्लाक के नरगिड़ा गांव में बारिश से निर्माणाधीन सड़क का मलबा खेतों में घुसने से खेती को नुकसान हुआ है। स्थानीय ग्रामीण जसपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह , शिव सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गांव के अधिकांश परिवारों ने अपने मकान छोड़ दिए थे। बताया कि सड़क निर्माण कर रही संस्था की ओर से किए गए जा रहे घटिया कार्य से बारिश का पानी सीधे गांव में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed