फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Dham Reconstruction work in full swing after Monsoon

Kedarnath Dham: बारिश थमने के बाद केदारनाथ में जोरों पर पुनर्निर्माण कार्य, 800 मजदूर कर रहे काम

Fri, 01 Sep 2023 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2023 04:33 PM IST
सार

आपदा से प्रभावित केदारनाथ में 2018 से पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। तीन चरणों में होने वाले कार्यों में पहले चरण में मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार और आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Reconstruction work in full swing after Monsoon
केदारनाथ में चल रहा निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की रफ्तार थमने के साथ ही केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। धाम में 800 मजदूर दिन और रात की शिफ्ट में निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दिसंबर माह तक दूसरे चरण के कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे चरण में अनुबंध के तहत तीर्थपुरोहित और हक-हकूकधारियों के भवन मास्टर प्लान के तहत बनाए जाने हैं। साथ ही अन्य यात्री सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


आपदा से प्रभावित केदारनाथ में 2018 से पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। तीन चरणों में होने वाले कार्यों में पहले चरण में मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार और आदिगुरू शंकराचार्य समाधिस्थल का पुनर्निर्माण पूरा हो चुका है। नवंबर 2021 से दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इन निर्माण कार्यों से जुड़ी 500 टन से अधिक निर्माण सामग्री चिनूक हेलिकॉप्टर से भी धाम पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन


Kartik Swami: राेपवे से जुड़ेगा कार्तिक स्वामी, सर्वेक्षण पूरा, उत्तर भारत के इस एकमात्र मंदिर की जानें खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


1545़11 लाख की लागत से संगम घाट का पुनर्विकास एवं पुनर्निर्माण, चिकित्सा पर्यटन सुविधा केंद्र, मंदाकिनी नदी के आस्था पथ पर दुकानों का निर्माण, रेन सेल्टर, इंटरप्रिटेशन सेंटर और संग्रहालय, प्रशासनिक भवन, अस्पताल, पुलिस थाना, सरस्वती प्लाजा और सिविक एमिनिटीज बिल्डिग निर्माण, प्रवचन हॉल, पुल निर्माण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रावल व पुजारी निवास, बीकेटीसी भवन आदि शामिल है। इन कार्यों को दिसंबर तक पूरा कराने के लिए केदारनाथ में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के 800 मजदूर काम कर रहे हैं।

केदारनाथ में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा कराने के लिए निरंतर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मौसम ठीक होते ही मजूदरों की संख्या बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरा की मदद से नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है। - डाॅ. सौरव गहरवार, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed