{"_id":"5e9728828ebc3e76c9414959","slug":"rawal-of-kedarnath-will-reach-ukhimath-by-20-april-maharashtra-government-gave-permission-rudrapryag-news-drn341788632","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 अप्रैल तक ऊखीमठ पहुंच जाएंगे केदारनाथ के रावल,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 अप्रैल तक ऊखीमठ पहुंच जाएंगे केदारनाथ के रावल,
विज्ञापन
केदारनाथ धाम के रावल 1008 भीमा शंकर लिंग 20 अप्रैल तक ऊखीमठ पहुंच जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा उन्हें धाम आने की अनुमति दे दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते उनके कपाटोद्घाटन पर नहीं पहुंच पाने के कयास लगाए जा रहे थे। कुछ दिन पूर्व भी उन्होंने ऊखीमठ जाने की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। अनुमति मिलने पर उन्होंने बताया कि वे कपाटोद्घाटन से पूर्व ही धाम पहुंच जाएंगे।
29 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। कपाट खुलने की सभी परंपराएं रावल की मौजूदगी में होती है, लेकिन देशभर में कोरोना संक्रमण के चलते कयास लगाए जा रहे थे कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में मौजूद रावल भीमा शंकर लिंग निश्चित तिथि तक केदारनाथ नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन रावल से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वे धाम के कपाटोद्घाटन से पूर्व ऊखीमठ पहुंच जाएंगे। इस बार भी रावल पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति की चल विग्रह उत्सव डोली के साथ केदारनाथ पहुंचेंगे। रावल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी ऊखीमठ जाने की अनुमति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। अब, महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी है। वे इन दिनों नांदेड़ (महाराष्ट्र) में हैं। रावल ने बताया कि यहां की सरकार जो भी व्यवस्था करेगी, उसी से वे 20 अप्रैल तक ऊखीमठ पहुंचेंगे। कहा कि वे केदारनाथ धाम के कपाट खुलने व शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में डोली प्रस्थान से पूर्व होने वाली परंपराओं में शामिल होंगे।