फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rawal Bhimashankar of Kedarnath Corona report of gender negative

केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Sat, 25 Apr 2020 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rawal Bhimashankar of Kedarnath Corona report of gender negative
kedarnath - फोटो : web
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे सभी ने राहत की सांस ली है। रावल के तीन सेवादारों और दो चालकों की भी रिपोर्ट नेगेटिव है। यह सभी बीती 21 अप्रैल से होम क्वारंटीन हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद रावल समेत यह सभी लोग आगामी 2 मई तक होम क्वारींटाइन रहेंगे। इस दौरान उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच बीती 19 अप्रैल को रावल भीमाशंकर लिंग महाराष्ट्र के नांदेड से ऊखीमठ स्थित पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे थे। यहां, डॉक्टरों ने उनकी थर्मल स्कैनिंग करने के बाद प्रशासन की मौजूदगी में होम क्वारंटीन कर दिया था।
विज्ञापन

21 अप्रैल को रावल, उनके सेवादारों और चालकों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सैंपल को जांच के लिए एम्स, ऋषिकेश भेजा गया था। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय, रुद्रप्रयाग को भेज दी गई है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद भी उनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से बेहद खुश हूं। अब शासन, प्रशासन के जो भी निर्देश होंगे, उनका पूरा पालन किया जाएगा।
-भीमाशंकर लिंग, रावल केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed