फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Random sampling to be done in 22 civic wards of Rudraprayag

रुद्रप्रयाग के 22 निकाय वार्डों में होगी रैंडम सैंपलिंग

Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Random sampling to be done in 22 civic wards of Rudraprayag
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने न्याय पंचायत स्तर के बाद अब निकाय स्तर पर भी सैंपलिंग का निर्णय लिया है। इसके लिए टीमों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो प्रत्येक निकाय के वार्डों में रैंडम सैंपलिंग करेगी। ये सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे संक्रमण की किसी भी स्थिति का समय पर समाधान किया जा सके। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि जनपद की 13 न्याय पंचायतों में पहले चरण में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। इस दौरान गांवों में लौटे प्रवासियों, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं की प्राथमिकता से सैंपलिंग की जा रही है। दूसरे चरण में निकाय क्षेत्रों में भी सैंपलिंग की जानी है, इसके लिए नपा रुद्रप्रयाग समेत नपं तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और केदारनाथ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जिले में निकाय क्षेत्रों के कुल 22 वार्डों में सैंपलिंग की जानी है। उन्होंने जिलेवासियों ने सैंपलिंग में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed