फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ramlila concluded with the coronation of Shri Ram

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न

Wed, 01 Dec 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concluded with the coronation of Shri Ram
दुर्गाधर दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला मंचन का समापन हो गया है। बुधवार को दोपहर बाद श्रीराम के राज्याभिषेक के तहत भव्य झांकी निकाली गई। मौके पर पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। विभीषण के कहने पर श्रीराम रावण की नाभि में तीर मारकर उसका वध करते हैं। इसके बाद विभीषण को लंका का राजा बनाया जाता है। साथ ही श्रीराम, जगत जननी सीता व लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटते हैं। इस दौरान महिला पात्रों ने अपने जोरदार अभिनय से खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयंती गुसाईं, दुर्गाधार मंदिर समिति अध्यक्ष रणवीर सिंह कठैत, उपाध्यक्ष हरी लाल, उप प्रधान हरी गुसाईं, मानेंद्र कुमार, प्रेम सिंह कठैत, लक्ष्मी शाह, राजेंद्र सिंह नेगी, जीतपाल गुसाईं, महिपाल गुसाई, महावीर सिंह, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed