{"_id":"94dc901cd47559571bbbac6a126fe523","slug":"raised-demand-to-stop-illegal-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की मांग उठाई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर कई स्थानों पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन भी दिया।
बुधवार को ग्राम पंचायत कुन्याली, पांजणा, धारकोट, तैला, सिद्धसौड़, नाग, कुरछोला आदि ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एसडीएम देवमूर्ति यादव से भेंट की।
बताया कि उनके गांव मयाली-गुप्तकाशी मार्ग पर स्थित है। पिछले कुछ समय से मार्ग पर कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में मशीनों की मदद से पत्थर, बजरी व मिट्टी खोदी जा रही है।
इससे गांवों में भूस्खलन, भू-धंसाव का खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से मौके का निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम देवमूर्ति यादव ने स्वयं निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधमंडल में ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह रौतेला, लक्ष्मी देवी, सत्य प्रसाद बहुगुणा, वन पंवायत सरपंच महावीर कंडारी आदि शामिल थे।