फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rainwater sewer is inviting accident

बरसाती नाला दे रहा दुर्घटना को न्योता

Thu, 03 Sep 2020 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rainwater sewer is inviting accident
रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बना बरसाती नाला, दुर्घटना का खतरा बना हुआ। - फोटो : RUDRAPRYAG
ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में बरसाती नाला बनकर रह गया है। लगभग दो सौ मीटर हिस्से में बीचों-बीच बरसाती पानी बह रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। बावजूद प्रशासन व एनएच द्वारा सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन हाईवे रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में जिला अस्पताल, पशुपालन विभाग और सीएमओ ऑफिस के प्रवेश द्वार पर बदरीनाथ हाईवे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। लगभग दो सौ मीटर क्षेत्र में हाईवे के बीचोंबीच बरसात का पानी बह रहा है। हाईवे ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन है, लेकिन जिस तरह से हालात बने हैं, उससे कभी भी जानमाल का नुकसान हो सकता है। कार्यदायी संस्था द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए अस्थायी इंतजाम भी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति दयनीय बनी है। यहीं नहीं, राजमार्ग के इस प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग के रेंज कार्यालय व सीएमओ ऑफिस के समीप भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा भी बना है। एनएच के ईई दिनेश कुमार बिजल्वाण ने बताया कि कार्यदायी संस्था को बरसाती पानी की निकासी के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed