फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rain disturbed normal life in Gaurikund

गौरीकुंड में आफत बनकर बरसी मूलसाधार बारिश

Wed, 29 Jun 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rain disturbed normal life in Gaurikund
केदारनाथ यात्रा के अंतिम बस्ती पड़ाव गौरीकुंड में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस दौरान कई जगहों पर पानी व मलबा घुसने की सूचना है। साथ ही केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब सात से नौ बजे तक गौरीकुंड में जमकर बारिश हुई। इस दौरान बाजार सहित बस स्टेशन व गौरी माई मंदिर मार्ग पर मंदिर परिसर तक कई जगहों पर पानी भर गया। यहां तक कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह के समीप से बरसाती नाला उफान पर रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि बरसात की पहली बारिश ने कस्बे में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की पोल खोलकर रखी दी है।
विज्ञापन

इधर, ऊखीमठ सहित केदारघाटी क्षेत्र में भी देर शाम को लगभग आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। उधर, केदारनाथ में भी दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं उड़े हेलीकॉप्टर
केदारनाथ धाम में दिनभर मौसम खराब होने के कारण बुधवार को केदारघाटी से हेलीकॉप्टरों की एक भी उड़ान नहीं हो पाई। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दिनभर केदारघाटी में कोहरा छाया रहा, जिससे हेलीकॉप्टर ने एक भी शटल नहीं की। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को भी सिर्फ दो शटल हुईं थी। इस दौरान कुल 12 यात्री ही केदारनाथ पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed