फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Railway project workers demonstrated

रेलवे परियोजना के मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Railway project workers demonstrated
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण की कार्यदायी संस्था मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ संविदा श्रमिक संघ संबद्ध (सीटू) ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने भी मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए आरवीएनएल व कंपनी से मांगों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मजदूरों का कार्य बहिष्कार व धरना चौथे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मजदूरों ने संगम बाजार से मुख्य बाजार तक जुलूस-प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने शासन, प्रशासन, आरवीएनएल और कार्यदायी संस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में रेलवे परियोजना के तहत सुमेरपुर, नरकोटा व नगरासू में कार्य करने वाले मजदूरों का कहना था कि वह अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए यह संघर्ष निष्कर्ष तक पहुंचेगा। यूकेडी के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि रेलवे परियोजना में कार्यरत मजदूरों को की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, दौलत सिंह रावत, वीरेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed