फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Raghubir Singh 'Man of the Year' award.

रघुवीर सिंह को ‘मैन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार

Fri, 09 Dec 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 09 Dec 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
Raghubir Singh 'Man of the Year' award.
रघुवीर कंडवाल। - फोटो : amar ujala.

सामाजिक सरोकारों से जुड़े रघुवीर सिंह कंडवाल को द वीक पत्रिका ने ‘मैन ऑफ द ईयर’ चुना है। कंडवाल 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक स्थित बुडना गांव निवासी व ग्रास संस्था के संस्थापक कंडवाल आपदा प्रबंधन, आजीविका और वाटर मैनेजमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। वर्ष  1991 से वह प्रभावितों की मदद में जुटे है।
विज्ञापन


वह जखोली के 200 से अधिक काश्तकारों की आर्थिकी मजबूत कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2008 में उत्तराखंड क्लब नई दिल्ली, पुरस्कृत कर चुका है। वर्ष 2013 की आपदा के प्रभावितों की मदद में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने कई प्रभावित परिवारों के घर बनवाए और उन्हें स्वरोजगार योग्य भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय पत्रिका द्वारा मैन ऑफ द ईयर चुने जाने के बारे में कंडवाल ने कहा कि, इससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वे अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। बता दें कि तीन सप्ताह पूर्व पत्रिका द्वारा सर्वे किया गया था।


अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कर चुके काम
रुद्रप्रयाग।
2013 की आपदा के बाद प्रभावितों की मदद के लिए रघुवीर सिंह कंडवाल ने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ भी कार्य किया। उनके सहयोग से जैली व कांडई में 140 घर बनवाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed