{"_id":"6a22bddcb98f61ac8a097f59","slug":"questions-raised-on-the-functioning-of-sitapur-parking-management-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-118943-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: सीतापुर पार्किंग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: सीतापुर पार्किंग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Fri, 05 Jun 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
होटल ओनर्स एसोसिएशन ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। सीतापुर पार्किंग के संचालन को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब केदार धाम होटल ओनर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर पार्किंग प्रबंधन की कार्यप्रणाली, कथित अवैध वसूली और यात्रियों को हो रही परेशानियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संगठन ने पार्किंग प्रबंधक भारत भूषण पर प्रशासन को भ्रामक जानकारी देने का भी आरोप भी लगाया है।
एसोसिएशन का कहना है कि पार्किंग में अव्यवस्थाओं और यात्रियों को ठकराकर कथित अवैध वसूली के विरोध में हाल ही में रैली निकाली गई थी। आरोप है कि इसके बाद पार्किंग प्रबंधक ने पर्यटन सचिव और जिलाधिकारी को भेजे पत्र में संगठन के अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल, सचिव मनोज सेमवाल सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।संगठन का कहना है कि रैली शांतिपूर्ण थी और कानून का उल्लंघन नहीं किया गया था। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि जिस दिन की घटना का उल्लेख शिकायत में किया गया है, उस दिन अध्यक्ष धर्मेश नौटियाल का पैर फ्रैक्चर था और वह रैली में शामिल नहीं थे। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।