फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   'Public participation is necessary to stop the depleting water level'

घटते जल स्तर को रोकने के लिए एकजुट प्रयास जरूरी: अग्रवाल

Fri, 17 Jun 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
'Public participation is necessary to stop the depleting water level'
महिला एवं बाल विकास की सह सचिव पल्लवी अग्रवाल ने कहा कि जन भागीदारी से घटते जलस्तर को रोकने के लिए कार्य करने होंगे। सभी विभागों व प्रशासन को जल शक्ति अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने जिले में जल संरक्षण के बेहतर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास सह सचिव पल्लवी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने होंगे। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर तकनीकी अधिकारी सागर रावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जल संरक्षण के बारे में सुझाव भी दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत सिंह चौधरी, अधिशासी अभियंता संजय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी सहित खंड विकास कार्यालय, कृषि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed