{"_id":"6ad20e3f2725e8161b090af3","slug":"provided-information-regarding-the-safety-of-women-and-children-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121615-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: महिला-बाल सुरक्षा के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: महिला-बाल सुरक्षा के बारे में दी जानकारी
Fri, 16 Oct 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की ओर से महिला सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न और महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि वन स्टॉप सखी केंद्र की जिला प्रभारी रंजना गैरोला ने बताया कि हिंसा और उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराने में केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राचार्य प्रो. आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर ऐसे व्याख्यान युवाओं में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने में सहायक हैं। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अन्विता सिंह ने कहा कि व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान जरूरी है। इस अवसर पर वन स्टॉप सखी केंद्र की केस वर्कर पल्लवी, डॉ. आशीष नौटियाल, भुवनेश्वरी, डॉ. एमपी विश्वकर्मा, डॉ. मनोज किशोर नौटियाल व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद