फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Provided information about competitive examinations and higher education opportunities

Rudraprayag News: प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों की दी जानकारी

Fri, 16 Oct 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 16 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Provided information about competitive examinations and higher education opportunities
रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेजों में कैरियर काउंसलिंग, जागरूकता और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को कैरियर के विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में सफाई, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने राजकीय इंटर कॉलेज लदोली में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और उनकी तैयारी के बारे में बताया। कार्यक्रम में 86 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार गुसाईं ने राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाड़ा और होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोहन सिंह बुटोला ने राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा में कार्यक्रम आयोजित किए। बाड़ा में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed