फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Provide information about schemes in SC-ST dominated villages: DM

एससी-एसटी बाहुल्य गांवों में दें योजनाओं की जानकारी : डीएम

Fri, 13 Mar 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 13 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Provide information about schemes in SC-ST dominated villages: DM
रुद्रप्रयाग। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक एनआईसी सभागार में हुई। बैठक में एससी-एसटी से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गैर-सरकारी सदस्यों ने एससी-एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में कम्युनिटी हॉल, आंबेडकर भवन के निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर उपयुक्त भूमि चिह्नित करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एससी-एसटी बाहुल्य गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed