फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Provide all basic facilities to police personnel: CO

पुलिस जवानों को सभी मूलभूत सुविधाएं कराएं उपलब्ध : सीओ

Fri, 18 Apr 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 18 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Provide all basic facilities to police personnel: CO
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा में तैनात होने वाले पुलिस बल के लिए आवासीय व्यवस्थाओं सहित अन्य सुविधाओं की पुलिस उपाधीक्षक ने थाना प्रभारियों से जानकारी ली। कहा कि विषम परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए तैनात होने वाले जवानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही पुलिस बल के वेलफेयर के लिए थाना स्तर पर जरूरी प्रयास करें।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले पुलिस बल के लिए बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता से जुटाई जाएं। साथ ही कार्यालय स्तर से भी प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने केदारनाथ सहित यात्रा पड़ाव पर नियुक्त होने वाले पुलिस बल के लिए जरूरी सामग्री घोड़ा-खच्चरों से पहुंचाने को कहा। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी और कोतवाल निरीक्षक मोहन सिंह नेगी सहित अन्य थाना प्रभारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed