फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   protest

प्रदेशभर में होगा पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
protest
रुद्रपुर के कीरतपुर गांव में बैठक करते राजीव गांधी पंचायत राज संगठन से जुड़े लोग। - फोटो : RUDRAPUR
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने पर्यावरण प्रभाव आकलन अधिसूचना 2020 का पूरे प्रदेश में पुरजोर विरोध दर्ज करने की घोषणा की है। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नई अधिसूचना पर्यावरण विरोधी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कीरतपुर गांव में हुई गोष्ठी में प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को ऐसे कानूनों पर जनता की राय लेनी होती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की संभावना होती है।
विज्ञापन

पर्यावरण को लेकर नई अधिसूचना लोगों के अधिकार को छीनती है और पर्यावरण को बचाने में लोगों की भूमिका का दायरा बहुत कम करती है। इसमें सरकार की फैसले लेने की विवेकाधीन शक्तियों को और बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संयोजक संदीप चीमा ने कहा कि नई अधिसूचना का सबसे चिंताजनक और पर्यावरण विरोधी प्रावधान यह है कि पहले से पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करती आ रही कंपनियों और उद्योगों को भी क्लीयरेंस प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण के मामलों में इस तरह के प्रावधान को पहले ही खारिज कर दिया है।

सरकार व्यापार सुगमता के नाम पर पर्यावरण को गंभीर खतरा पहुंचाने का रास्ता खोल रही है। इससे सरकार की पर्यावरण विरोधी मंशा उजागर होती है। वहां कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदलाल, ओमकार ढिल्लो, कौशल विश्वास, काबल सिंह, आशीष यादव, श्रवण, राकेश चौधरी, सुनील कुमार, दिनेश साहनी, संजय साहनी, अजय यादव, राहुल, हिमांशु, रामसुमेर सिंह, धीरज चौधरी, हरेंद्र पाल, आकाशदीप सिंह, रोहित वर्मा, रोहित यादव, सोनू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed