फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Protest
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के सामने धरना देते कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPUR
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्य सरकार की ओर से पदोन्नति में आरक्षण पर रोक का शासनादेश जारी न करने के विरोध में सोमवार को जनरल-ओबीसी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच मार्च तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आवश्यक सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंपलाइज यूनियन के बैनर तले राज्यकर, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विकास भवन आदि विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों ने रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर कोर्ट का आदेश न मानने का आरोप लगाया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के चलते यदि विभागों में कामकाज ठप होता है, इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। वहां दीप जोशी, ज्योति उप्रेती, आस्था वर्मा, मोहन राठौर, सबा रानी, तनुजा पांडेय, कविता भाटिया, गीता जोशी, सुमन सिंह, मोहिनी नेगी, उमा रजवार, हेमा बिष्ट, किरन रावत, प्रदीप जोशी, घनश्याम कांडपाल, महेंद्र बिष्ट, सुमन सिंह, विपिन चौहान, कमलेश बगडवाल, तानिया जोशी, मुन्नी मिश्रा, धर्मानंद छिमवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर काशीपुर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर ओबीसी कर्मियों ने हड़ताल पर रहकर धरना प्रदर्शन किया। वहां पीडब्लूडी ईई यूसी बहुगुणा, मनमोहन सिंह ऐरी, चेतन भट्ट, इरम मंसूरी, मोहम्मद इस्लाम, शंकर सिंह, अरुण कुमार आदि थे।

कार्यालयों में कामकाज रहा प्रभावित
रुद्रपुर। कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल के चलते सोमवार को अधिकांश सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। पीडब्लूडी, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यान विभाग आदि विभागों में जनता के कामकाज नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed