{"_id":"5dfd21418ebc3e87c70dd2ab","slug":"protest-in-employement-office-rudrapur-news-hld3663615179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, सेवायोजन कार्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, सेवायोजन कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन
रुद्रपुर सेवायोजन कार्यालय में प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड (एसआईएस) पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने सेवायोजन कार्यालय में हंगामा किया। उन्होंने कंपनी पर 10 से 15 हजार रुपये वेतन देने का वादा कर सात हजार रुपये में नियुक्ति देने आरोप लगाया। कंपनी प्रबंधक के आश्वासन के युवाओं का गुस्सा शांत हुआ।
शुक्रवार को सेवा योजन कार्यालय में 10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं ने एसआईएस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कहा कि सेवायोजन कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेले में एसआईएस कंपनी ने सुरक्षा जवानों का भर्ती की थी। करीब 91 युवाओं से साढ़े सात हजार रुपये सिक्योरिटी मनी लेकर उन्हें 10 से 15 हजार रुपये वेतन देने का वादा किया था। चयनित युवाओं को देहरादून के कमांडेंट कार्यालय के रीजनल ट्रेनिंग सेंटर में एक माह प्रशिक्षण को भेजा। इसके बाद उन्हें ऊधमसिंह नगर की कंपनियों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिलनी थी। लेकिन जब युवा नौकरी के लिए पहुंचे तो उन्हें 10-15 हजार रुपये वेतन देने के बजाय सिर्फ 7500 रुपये देने की बात कही।
प्रदर्शन में गुरविंदर सिंह, ललित पांडे, सुधीर, राहुल राणा, अर्जुन, अंकित सिंह, अनिकेत, राहुल जोशी, गौरव, राकेश, प्रेमपाल, अतुल, कमल सिंह, सुधीर रावत, धीरज कांडपाल, दिनेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
रोजगार मेले से खिसके बेरोजगार
रुद्रपुर। सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को भी एक बार एसआईएस कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। रोजगार मेले में रुद्रपुर विकासखंड से 27 युवा भर्ती होने के लिए पहुंचे थे। लेकिन सेवायोजन कार्यालय में एसआईएस कंपनी के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन व धोखाधड़ी के आरोप से रोजगार मेले में शामिल युवाओं का उत्साह भी जवाब दे गया। भर्ती में शामिल होने आए 10 बेरोजगारों ने भर्ती होने का फैसला बदल लिया और लौट गए।
कोट
सभी युवाओं को एसआईएस के ब्रांच मैनेजर से वार्ता करवा दी थी। ब्रांच मैनेजर ने उन्हें समझाया कि पहले माह साढ़े सात हजार रुपये में ही ज्वाइनिंग कर लीजिए। अगले माह कंपनी में उन्हें 10 हजार रुपये से भी ज्यादा वेतन मिलेगा। साढ़े सात हजार रुपये इसलिए मिल रहे हैं क्योंकि इसमें ईपीएफ कट रहा है। - आरके पंत, जिला सेवायोजन अधिकारी