फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   protest against examination fee and examination

परीक्षा शुल्क व परीक्षा कराने के विरोध में धरना

Thu, 11 Jun 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
protest against examination fee and examination
श्रीदेव सुमन विवि द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा शुल्क व परीक्षा आयोजित करने के निर्णय का विरोध करते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग के छात्र नेताओं ने धरना दिया। कहा कि, विवि द्वारा फरवरी के आखिरी सप्ताह में पाठ्यक्रम जारी किया गया। जबकि मार्च से कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेज बंद है, जिस कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन चौपट हो रखा है। इन हालातों में परीक्षार्थी कैसे परीक्षा देंगे और उत्तीर्ण होंगे, यह समझ से परे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष संपन्न सिंह नेगी के नेतृत्व में छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में धरना देते हुए श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन पर विषम परिस्थितियों में छात्र-छात्राओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा है कि, नगरीय क्षेत्र से लेकर गांवों तक लोगों का कारोबार चौपट हो चुका है। इन हालातों में 2200 रुपये परीक्षा फीस जमा करना हर किसी से संभव नहीं है। उन्होंने फीस को पचास फीसदी कम करने और प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के पिछले परीक्षा परिणाम के आधार पर पदोन्नत करने की मांग की है। धरना देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कप्रवाण, उत्तम बुटोला, जय हो संगठन के रूपेश सेमवाल, उपेंद्र बिष्ट, अंकित पंवार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed