ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन से प्रभावित नरकोटा व खांकरा गांव का निरीक्षण करते हुए डीएम मनुज गोयल ने निर्माणदायी कंपनियों को गांव की क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के आदेश दिए। साथ ही जनहित को ध्यान में रखकर कार्य करनेे को कहा।
जिलाधिकारी के नरकोटा गांव में पहुंचने पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन ने बताया कि रेल लाइन निर्माण के लिए हो रहे कार्य से गांव के दोनों संपर्क मार्ग ध्वस्त हो चुके हैं। टूटे रास्तों की जगह जो वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं, उनकी स्थिति दयनीय है। इससे दुर्घटना का खतरा बना है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत करते हुए उचित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी खांकरा पहुंचे, जहां पर ग्रामीणों ने बताया कि रेल लाइन के लिए बनाई जा रही सुरंग में उपयोग हो रहे विस्फोटों से उनके घरों व गौशाला के साथ ही सिंचाई नहर व आसपास दरारें पड़ चुकी हैं। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम बृजेश तिवारी, पूर्व प्रधान नरेंद्र ममगाईं, बुद्धिबल्लभ ममगाईं, संदीप प्रसाद, डीपी बडोगा, पीएम गैरोला, प्रदीप मलासी आदि लोग मौजूद थे। ब्यूरो

रेल लाइन निर्माण से प्रभावित गांवों में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए डीएम मनुज गोयल।- फोटो : RUDRAPRYAG