फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Principal nor teacher in GIC Dashjula

जीआईसी दशज्यूला में प्रधानाचार्य न शिक्षक

Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Principal nor teacher in GIC Dashjula
अगस्त्यमुनि विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दशज्यूला कांडई में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति और विद्यालय सुरक्षा के लिए चहारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर पीटीए ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह जग्गी का कहना है कि जीआईसी दशज्यूला-कांडई में लंबे समय से प्रधानाचार्य का पद खाली पड़ा है। साथ ही प्रवक्ता संवर्ग में रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, इतिहास और सहायक संवर्ग में हिंदी विषय में शिक्षक नहीं हैं। इस समस्या के चलते छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में खासी दिक्कतें हो रही हैं। विभाग को अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने से लावारिस पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही स्कूल भवन के आठ पुराने कमरे भी जमींदोज होने के कगार पर हैं। उन्होंने विभाग से रिक्त पदों की यथाशीघ्र पूर्ति करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed