फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Preservation of traditional dishes in folk culture is essential: Nautiyal

लोक संस्कृति में पारंपरिक व्यंजनों का संरक्षण जरूरी : नौटियाल

Sat, 10 Oct 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 10 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Preservation of traditional dishes in folk culture is essential: Nautiyal
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में स्थानीय लोक संस्कृति के प्रति बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पहाड़ी उत्पादों से तैयार पारंपरिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डायट के प्राचार्य चंडी प्रसाद रतूड़ी, कार्यक्रम समन्वयक भुवनेश्वरी चंदानी, ललिता रौतेला मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन



विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर बन रही जाम की समस्या
गुप्तकाशी। विश्वनाथ मंदिर मोटर मार्ग पर यात्रा काल में बार बार लग रहे जाम से आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर गुप्तकाशी चिकित्सालय जाने वाली एंबुलेंस जाम में फंसती है जिससे मरीजों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। जाम लगने का मूल कारण जहां अतिक्रमण से सड़क संकरी है वहीं अनियमित ढंग से सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं। शिक्षक पंकज भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र दत्त नौटियाल बताते हैं कि हर दिन अव्यवस्थित यातायात से मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों तथा स्थानीय लोगों को भी इस मार्ग पर चलना कठिन हो जाता है। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यहां यातायात व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
रुद्रप्रयाग। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत 15 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में 18 वर्ष तक के अनुसूचित जाति के बालकों की जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 14 अक्तूबर शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में पंजीकरण करा सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि एक टीम में नौ खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर सहित कुल 10 सदस्य होंगे। प्रतिभागियों को विभागीय मानकों के अनुसार भोजन, आवास और मार्ग व्यय दिया जाएगा। संवाद

राइका पांजणा में विद्यार्थियों को करियर चयन टिप्स मिले
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज पांजणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर काउंसिलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार करियर चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, अटल अभ्युदय योजना सहित विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद ने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपिका और सीनियर वर्ग में सुहानी प्रथम रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की सुहानी और पोस्टर प्रतियोगिता में आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद

पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम,जान्हवी द्वितीय रही
फोटो ---
रुद्रप्रयाग। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के विद्यालयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीआईसी परकंडी में डॉ. शालिनी बुटोला ने कहा कि मानसिक समस्याएं किसी को भी प्रभावित कर सकती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता यशोदा खत्री ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अनिल कुमार रावत ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। संचालन शिक्षक विनय सेमवाल और काउंसलर विपिन सेमवाल ने किया। इधर, जिले के चंद्रापुरी, मयाली, पालाकुराली, लंबगौंड़ी, लदोली, कोठगी, तालजामण, मनसूना, सिद्धसौड़, रामपुर और कांडई बच्छणस्यूं राउलेंक सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम हुए। संवाद



दुर्गाधार बोरा में 130 किलो उन्नत चारा बीज वितरित
रुद्रप्रयाग। पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने शनिवार को दुर्गाधार बोरा में पशुपालक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में 56 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 23 महिलाएं शामिल रहीं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभागीय अधिकारियों ने पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी गई। शिविर में 120 किलोग्राम जई और 10 किलोग्राम बरसीम का बीज वितरित किया गया। डॉ. रचना थपलियाल ने कहा कि पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ नियमित टीकाकरण, उचित देखभाल और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना जरूरी है। शिविर में पशुधन प्रसार अधिकारी सत्यदेव, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी विशेश्वरी देवी और वैक्सीनेटर आरती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed