फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Power is found in the organization, not in the individual: Khatri

शक्ति व्यक्ति में नहीं संगठन से मिलती है : खत्री

Fri, 03 Apr 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 03 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Power is found in the organization, not in the individual: Khatri
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मंदाकिनी कार्यालय के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को जन गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन की भूमिका और समाज जागरण पर मंथन किया गया। मुख्य वक्ता भजन सिंह खत्री ने कहा कि संघ का 100वां वर्ष केवल उत्सव का नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि शक्ति व्यक्ति में नहीं संगठन से मिलती है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाएं आज 92 देशों में संचालित हो रही हैं जबकि 132 देशों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की विचारधारा पहुंच रही हैं। गोष्ठी में शिक्षा, विधि, सैनिक प्रकोष्ठ, साहित्य एवं महिला संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णानंद नौटियाल ने की। इस अवसर पर जिला कार्यवाह शैलेंद्र गौड़, जिला संघ चालक तेजपाल सिंह खत्री, जिला प्रचारक पंकज गड़िया, प्रधानाचार्य प्रेम सिंह राणा, वीरांगना संगठन के कार्यकर्ता, संघ की जिला, नगर एवं खंड कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed