फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Political

विधानसभा सत्र आगे नहीं बढ़ाया तो की जाएगी तालाबंदी- नैथानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Political
खटीमा में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उत्तराखंड बचाओ देव याचना या? - फोटो : KHATIMA
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर चुकी हैं। सरकार विधानसभा सत्र को जल्द खत्म करने का प्रयास कर रही है। यदि सरकार ने सत्र आगे नहीं बढ़ाया तो विधानसभा में तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड बचाओ देव याचना यात्रा के समापन पर पूर्व मंत्री ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता की। राज्य, केंद्र सरकार के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए 15 फरवरी से रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर से यह यात्रा शुरू की। करीब साढ़े चार हजार किमी यात्रा और 98 विभिन्न धार्मिक स्थलों में देव याचना की। भाजपा का कार्य सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना रहा है। नैथानी ने रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मूर्ति को खंडित करने और पार्क की बदहाली का आरोप लगाते हुए चिंता व्यक्त की। वहां पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

इधर, खटीमा में सोमवार देर शाम यात्रा के संयोजक नैथानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम यहां पहुंची और शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यात्रा का समापन किया। वहां पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद दुर्गापाल, महेश जोशी, देवेंद्र जुनेजा राजू, बॉबी राठौर, दलजीत गौराया, नासिर खान, जेपी सिंह, रबीश भटनागर, संतोष गौरव, देवेंद्र कन्याल, जफर अली, पंकज टम्टा, प्रवीण बिष्ट, तारा दत्त चौसाली, राशिद अंसारी, दयाकिशन कलौनी, गुड्डू अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सितारगंज में नैथानी ने कहा कि यात्रा का मकसद प्रदेश के लोगों को कांग्रेस के खिलाफ भ्रम फैलाने वालों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान 34 सूत्री मांगों के पत्रक भी बांटे गए। मुख्य चौराहे पर हुई सभा में पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, हाजी अनवार अहमद, करन जंग, रामनगीना प्रसाद, सतीश अरोरा, राजेंद्र डसीला, विक्रमजीत सिंह, भुवन चंद्र भट्ट, यूसुफ मलिक, मुख्त्यार अंसारी, विपिन खोलिया, वसीम मियां, हरपाल सिंह, संदीप बावा, पूरन चौहान, सद्दाम मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed