फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Political

निजी स्वार्थों के लिए नहीं होने देंगे संगठन का उपयोग: बेहड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Political
रुद्रपुर में पंजाबी महासभा के अध्यक्ष को तलवार भेंट करते गदरपुर कार्यकारिणी के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश, जिला और विभिन्न नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह किया गया। इसमें नगर इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, प्रदेश प्रभारी कुमाऊं चिमन लाल छाबड़ा, प्रदेश संरक्षक हरिचंद छाबड़ा, हरिचंद मिड्डा, ओम प्रकाश अरोरा सहित अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में पंजाबी समाज को एकजुट करने के लिए संगठन का गठन किया गया था। दुर्भाग्य है कि कुछ लोग इस संगठन को तोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस तरह की कोशिश करने वालों को सबक सिखाने के लिए पंजाबी समाज को तैयार रहना होगा। संगठन का उपयोग निजी स्वार्थों के लिए नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं प्रभारी चमन लाल छाबड़ा ने बताया कि हम सब को सभी मतभेदों को भूलकर संगठित होने की जरूरत है। कोर कमेटी का निर्णय सभी को स्वीकार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष केवल कृष्ण बतरा ने कहा कि जिले में जहां पर इकाइयां घोषित नहीं हो पाई हैं, वहां भी जल्द ही इकाइयों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन छाबड़ा, तजेंद्र सिंह विर्क, जसपाल धमीजा, प्रदेश सचिव अशोक छाबड़ा, सुरमुख सिंह विर्क, निर्मल हंसपाल, मनोज वाधवा, कुमाऊं संगठन मंत्री विजय जग्गा, सह संगठन मंत्री दीपक गुगलानी, सुरेश शर्मा, रुद्रपुर नगर अध्यक्ष अजय सरदाना, नगर महामंत्री सुरेन्द्र अरोरा रज्जी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार खेड़ा, विजय जग्गा, दीपक गुगलानी, लवी सहगल, सुरेंद्र खुराना, केसरदास खेड़ा, सतपाल गाबा, अजीत भुसरी, कृष्ण लाल सुधा, संजीव झाम, कृष्ण लाल सुधा, विजय विरमानी, हरीश पसरीचा, लखविंदर सिंह बेदी, श्याम छाबड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed