फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police and departmental investigation of student molestation started

छात्रा से छेड़छाड़ की पुलिस और विभागीय जांच शुरू

Thu, 23 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police and departmental investigation of student molestation started
जनपद के एक प्रतिष्ठित अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी के मामले को प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रकरण की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी ने बीईओ को जांच सौंपी है। मामले में प्रधानाचार्य का जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विद्यालय के एनएसएस कैंप में 31 दिसंबर को प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के दो दिन बाद छात्रा ने महिला जनप्रतिनिधि को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी थी। तब, पुलिस व वन स्टॉप सेंटर की टीम स्कूल भी पहुंची, लेकिन लिखित शिकायत के अभाव में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई थी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बाल अपराध की दृष्टि से यह बेहद गंभीर मामला है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से पुलिस, प्रशासन प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं। मामले की प्रशासनिक स्तर से विभागीय जांच भी कराई जा रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस दौरान अगर, लिखित शिकायत मिलती है, तो तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दी जाएगी। वहीं सीईओ सीएन काला ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही प्रधानाचार्य व विद्यालय प्रबंधन समिति से भी जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed