फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   PMGSY officials accused of making statements

Rudraprayag News: पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर लगाया बयानबाजी का लगाया आरोप

Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
PMGSY officials accused of making statements
भीरी-डमार मोटर मार्ग पर आधे-अधूर पुल का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आं

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भीरी-डमार मोटर मार्ग को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर प्रस्तावित 48 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई पर पुल निर्माण में देरी को लेकर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया है। कहा कि, जब तक आधे-अधूरे पुल का कार्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुन: शुरू नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा।



शनिवार को भीरी-डमार मोटर मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले अनशन स्थल बैठे ग्रामीणों ने बताया कि आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को यातायात सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। पीएमजीएसवाई ने जैसे-तैसे तीन किमी सड़क तो बना दी है, लेकिन पुल का कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया है। बताया कि स्वीकृति के बाद एक वर्ष मेपपुल बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन चार वर्ष बाद भी यह अधूरा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि, पुल निर्माण में देरी विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। बावजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारी पुल वाले क्षेत्र में भूमि धंसाव व ट्रीटमेंट की बात कह रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुल का कार्य पुन: शुरू नहीं कराते उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह भंडारी, सचिव रघुवीर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष योेगेंद्र सिंह चौहान, गिरीश चौहान, मुन्ना, राजीव नेगी, सोनू रौथाण, दिलशाद, प्रकाश भंडारी, उमेद सिंह चौहान, गौरव सेमवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed