{"_id":"5dd829518ebc3e54e561a0d4","slug":"pithoragarh-and-haldwani-declared-winner-rudrapur-news-hld365070723","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के खिलाड़ी बने बॉक्सिंग के सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ और हल्द्वानी के खिलाड़ी बने बॉक्सिंग के सरताज
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता की विजेता पिथौरागढ़ व हल्द्वानी की टीमों के साथ अति?
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी और पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम ओवरऑल चैंपियन बनीं। पुरुष वर्ग की उपविजेता रामनगर और महिला वर्ग की उपविजेता पिथौरागढ़ की टीम रहीं। प्रतियोगिता में 11 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
रुद्रपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। महिला वर्ग में हल्द्वानी की सोनिया गौनी, हेमा दानू, प्रीति तिवारी, कविता बड़ती और पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, गायत्री कसनियाल, बबीता बसेड़ा को स्वर्ण पदक मिला। जबकि पुरुष वर्ग में पिथौरागढ़ के विमल महर, सूरज सिंह, रमेश सिंह, देशरत्न बोरा, लवी मेहता, अनिल अवस्थी , हल्द्वानी के शुभम सिंह और रामनगर के पवन सिंह को स्वर्ण पदक दिए गए।
मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल और विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता दिवाकर पांडेय ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। वहां पर डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. कमला धौलाखंडी भारद्वाज, डॉ. निर्मला जोशी, संजय ठाकुर, सीके जोशी, लोकेश पांडेय, भूपेश दुमका, लियाकत अली, डॉ. हरीश पाठक, पुष्कर बिष्ट, चंद्रशेखर ओली, मदन रावत, नवनीत राव आदि थे।
विज्ञापन
हमारा सपना है देश के लिए गोल्ड लाना
रुद्रपुर। इसी साल जून में रुद्रपुर में हुई तीसरी राष्ट्रीय यूथ मैन एंड वूमन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की तीन बॉक्सरों शोभा कोली, बबीता बसेड़ा और गायत्री कसनियाल ने कांस्य पदक जीते थे। इसी आधार पर उनका रोहतक के बॉक्सिंग इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ था।
तीनों खिलाड़ियों ने कुविवि की अंतर महाविद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। शोभा कोली ने बताया कि बॉक्सिंग इंडिया कैंप से उन्हें खेल के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला। इस अनुभव से उनके खेल में निखार आया है। बबीता बसेड़ा ने कहा कि बॉक्सिंग इंडिया कैंप का अनुभव उनके काम आया और वह अपनी टीम के लिए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। उनकी इच्छा देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की है। गायत्री कसनियाल ने कहा कि बॉक्सिंग इंडिया कैंप में प्रशिक्षण लेने के बाद बिग बाउट इंडियन बॉक्सिंग लीग के लिए चयन भी हुआ है।