{"_id":"6ac8d2a851baecf3fe0e15a7","slug":"piles-of-garbage-at-jagtoli-mini-stadium-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121481-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जागतोली मिनी स्टेडियम में लगे कचरे के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जागतोली मिनी स्टेडियम में लगे कचरे के ढेर
Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चोपता। दशज्यूला का निर्माणाधीन जगतोली मिनी स्टेडियम इन दिनों गंदगी और कूड़े से अटा पड़ा है। मगर जिम्मेदार विभाग है कि कचरा साफ करने की जहमत नहीं उठा रहा है।
गत माह जागतोली मिनी स्टेडियम में पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव का आयोजन हुआ था जिसमें बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगाई गईं थीं। सैकड़ों लोग यहां पहुंचे थे। मेला सफल रूप से संपन्न हो गया लेकिन यहां बड़ी मात्रा में गंदगी और कचरा यहां फैला हुआ है। मेले को समाप्त हुए 15 दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक मिनी स्टेडियम में बिखरा कूड़ा अभी तक नहीं हटाया गया है। इस संबंध में मेला समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल का कहना है कि स्वच्छता के लिए जिला पंचायत को सूचित कर दिया गया था। जिला पंचायत को शीघ्र स्टेडियम से कूड़ा निस्तारित करना चाहिए। संवाद