फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pickup fell into ditch, driver died

Rudraprayag News: पिकअप खाई में गिरा, चालक की मौत

Sun, 25 Feb 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 25 Feb 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell into ditch, driver died
रुद्रप्रयाग। चोपता-पोखरी मार्ग पर चोपता के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार को पैतृक घाट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन



बीते शनिवार देर रात 9.30 बजे खडपतिया जा रहा एक पिकअप वाहन चोपता बाजार से एक किमी आगे कुंडा के समीप अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई सूरज कंडारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन चालक सतीश चंद्र पुत्र नथन लाल, निवासी कुंंडा को गंभीर हालत में सड़क तक लाया गया। उसे 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया। चोपता व्यापार मंडल अध्यक्ष योगंबर कुंडियाल ने बताया कि घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed