{"_id":"5d3b48e18ebc3e6caf0ce94c","slug":"pickup-driver-dies-in-truck-and-pickup-collision-rudrapur-news-hld3504915108","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और पिकप की टक्कर में पिकप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और पिकप की टक्कर में पिकप चालक की मौत
विज्ञापन
रुद्रपुर में घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे पिकप को टक्कर मार दी। इसमें पिकप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खोड़ा कॉलोनी भारत नगर गाजियाबाद यूपी निवासी सुरेश ठाकुर (35) पुत्र रामधुन पिकप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते बृहस्पतिवार को सुरेश अपना पिकप लेकर रुद्रपुर पहुंचा। यहां से उसे गद्दे लेकर नोएडा (यूपी) जाना था। देर रात करीब एक बजे सुरेश पिकप से नोएडा के लिए निकला।
रामपुर रोड स्थित टोल टैक्स दफ्तर के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी पिकप को टक्कर मार दी, जिससे पिकप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसकर सुरेश की भी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के अनुसार हादसे के समय सुरेश ने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी थी।
विज्ञापन
इससे पिकप टकराने के बाद उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। माना जा रहा है कि सीट बेल्ट पहने होने पर सुरेश की जान बच सकती थी। सुरेश अपने पीछे पत्नी सुमन और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस को फिलहाल मामले की तहरीर नहीं मिली है।