{"_id":"13d31179c28038310ae0f037a153bbdd","slug":"phone-out-of-mobile-and-base-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल व बेस फोन का निकलता रहा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल व बेस फोन का निकलता रहा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
मौसम के करवट बदले ही बीएसएनएल की संचार सेवा भी ठप हो गई।
दिनभर ब्रॉडबैंड सेवा बाधित होने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान अन्य प्राइवेट संचार सेवाओं की कनेक्टिविटी भी हिचकोले खाती रही।
आए दिन ब्रॉडबैंड सेवा ठप रहने से लघु कारोबारियों के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
शुक्रवार को पूरे दिन जिले में बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप रही।
इससे बैंक, डाकघर सहित अन्य कार्यालयों में काम प्रभावित रहा।
मोबाइल सिग्नल भी बार-बार गायब होने से उपभोक्ता परेशान रहे। वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया कंपनी की इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बार-बार फेल होती रही।
इधर, निगम के एसडीओ केएस रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच दो-तीन स्थानों पर ओएफसी लाइन कटने से संचार सेवा बाधित हुई है।
जारी-