फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   People's representatives and villagers should work together: DM

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मिलकर करें काम : डीएम

Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
People's representatives and villagers should work together: DM
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बावई गांव का भ्रमण करते हुए वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों के आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने छूटे पात्र लोगों का नाम सूची में दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी बावई गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए संचालित क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए बन रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को होना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच आपसी तालमेल पर बल दिया। डीएम ने गांव की बंजर भूमि का सदुपयोग करने की बात कही। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव में चयनित लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उनके घरों का जायजा भी लिया। गांव भ्रमण के दौरान डीएम ने मुख्य पैदल मार्ग पर बह रहे पानी के प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, बीडीओ चक्रधर सेमवाल, राजस्व उप निरीक्षक गंभीर सिंह गुसाईं, निर्मला पटवाल, ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र मोहन घिल्डियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed