फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pedestrian route blocked by landslide at Chirbasa; Kedarnath Yatra halted.

Rudraprayag News: चीरबासा में भूस्खलन से पैदल मार्ग बंद, केदारनाथ यात्रा रोकी

Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 28 Sep 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian route blocked by landslide at Chirbasa; Kedarnath Yatra halted.
सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए नहीं भेजे गए यात्री
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोक दिया गया। मार्ग खुलने के बाद भी यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सोमवार सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान धाम से लौट रहे यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा पार कराया जा रहा था। इस कारण यहां रुक-रुककर पत्थर भी गिर रहे थे। इसी बीच दोपहर बारिश होने से दोबारा भूस्खलन हो गया और रास्ता बंद हो गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में बारिश के कारण मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इस कारण दोपहर एक बजे यात्रा रोक दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रियों को रोक दिया गया। मार्ग खुलने के बाद ही आवाजाही के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है। वहीं सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन



सात घंटे बंद रहा रुद्रप्रयाग -पोखरी मोटर मार्ग
चोपता। रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर बोल्डर आने से करीब सात घंटे मार्ग पर यातायात ठप रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह पोखरी मार्ग पर बजूण बैंड के समीप पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरा जिस कारण मार्ग बंद हो गया। इससे लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। लोगों की शिकायत पर लोनिवि ने जेसीबी भेजी और करीब सात घंटे बाद करीब एक बजे मार्ग खुल पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed